दयानन्द इंटर कॉलेज में NDRF का विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित।

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। दयानन्द इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आपदा के समय त्वरित राहत एवं जीवन रक्षक कौशलों की जानकारी देना रहा।विशेषज्ञों ने बताया कि NDRF की स्थापना 19 जनवरी 2006 को आपदा के दौरान त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।

शिविर में टीम ने डेमो के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न इमरजेंसी स्किल्स का अभ्यास कराया।अग्नि सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष प्रशिक्षणप्रशिक्षण के दौरान आग से बचाव के तहत अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने के आधुनिक तरीके सिखाए गए।

साथ ही प्राथमिक चिकित्सा (First Aid), आपदा राहत कार्य और दिल का दौरा पड़ने पर दी जाने वाली तत्काल सहायता CPR की बारीकियों को भी समझाया गया।घरेलू सामान से लाइफ जैकेट बनाना बना आकर्षणकार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यह रहा कि विशेषज्ञों ने घर में उपलब्ध साधारण वस्तुओं जैसे खाली बोतलों से अस्थायी लाइफ जैकेट बनाना सिखाया, जिससे बाढ़ जैसी आपदा के दौरान जान बचाई जा सके।सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पर जोरटीम ने कहा कि संकट के समय घबराने की बजाय सही जानकारी और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडे ने NDRF टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां देना उन्हें भविष्य के लिए अधिक जागरूक और तैयार बनाता है। उन्होंने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।