मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ शारदा घाट क्षेत्र का किया निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के 07 फरवरी को प्रस्तावित टनकपुर शारदा घाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का भाजपा जिलाध्यक्ष गोबिंद सामंत ने निरीक्षण किया गया। जहाँ उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं सुचारु आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बताया जा रहा हैं प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम धामी शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे, इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किये जाने की जानकारी सामने आ रहीं हैं।