
चम्पावत। चम्पावत विलेज फाउंडेशन ने सात दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया, जिसमे महिलाओ क़ो साड़ी, पुरुषों क़ो कुर्ता पजामा और युवाओं क़ो टी-शर्ट वितरित की गयीं। फाउंडेशन ने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जिले के अमोड़ी और धुरा में भव्य और विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया था।विलेज फाउंडेशन ने इस बार अपने गृह और स्थापना स्थल तलियाबाँज में 27 फ़रवरी से 5 मार्च तक विशाल होली महोत्सव का आयोजन किया, महोत्सव के दौरान संस्था ने महिलाओ क़ो सड़ियां. पुरुषों क़ो कुर्ता पजामा और युवाओं क़ो टी शर्ट भेट क़र होली का शुभारम्भ किया। ब्यानधुरा बाबा मंदिर सहित पूरे गाँव में परंपरागत होली गायन के साथ साथ लोक संस्कृति पर आधारित गीत गायन भी इस दौरान आयोजित किया गया। पहली बार संगठित रूप से चम्पावत विलेज फाउंडेशन द्वारा किये गए इस आयोजन की बड़ी प्रसंशा हों रही है। चम्पावत विलेज फाउंडेशन के निदेशक जीवन जोशी ने बताया कि हमने इस आयोजन की शुरुआत इसलिए की है कि हम लोक संस्कृति और अपनी विरासत क़ो बचाने सहेजने के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सफल हों सके. चम्पावत विलेज फाउंडेशन अपनी स्थापना के समय से ही समाज और लोगों के विकास के साथ विरासत क़ो बचाने के लिए भी कार्य क़र रही है चम्पावत विलेज फाउंडेशन ने इस होली महोत्सव 2026 के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किये, स्थानीय व्यंजनो के साथ प्रसिद्ध कुमाउनी खड़ी होली, झोड़ा तथा झुमटा में महिलाओ और युवाओं ने जमकर भागीदारी की। हालांकि होली पर्व पूरे कुमाऊँ में हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस बार चम्पावत विलेज फाउंडेशन की इस पहल ने होली और लोगों के उत्साह मैं चार चाँद लगा दिए। इस आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।फाउंडेशन के निदेशक जीवन जोशी ने कहा की यह पहल महज शुरुआत है हम हर वर्ष इस आयोजन क़ो और अधिक भव्य और सुन्दर बनाने का प्रयास करेंगे।


