
टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को ₹74.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातविश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत को ₹74.54 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ₹64.95 करोड़ की 5 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹9.59 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास किया।लोकार्पित प्रमुख योजनाओं में टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर चलथी नदी पर ₹50.14 करोड़ की लागत से निर्मित दो लेन मोटर सेतु, ग्राम खिरद्वारी में जनजातीय बहुउद्देशीय भवन, नरियाल स्थित राजकीय पशु प्रजनन फार्म के विकास कार्य, गुरु गोरखधाम में पर्यटक सुविधाएं तथा श्यामलाताल में ‘लेक फ्रंट डेवलपमेंट’ कार्य शामिल हैं।इसके अतिरिक्त बाराकोट में अनावासीय भवन, एड़ी मेला स्थल कालूखान के सौंदर्यकरण, बनबसा में बालिका इंटर कॉलेज परिसर में पार्क निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्यों का शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।


