टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर । खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार 25 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं समापन एआरटीओ सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल 90 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ओपन पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर, महिला वर्ग में 5 किलोमीटर तथा अंडर-14 जूनियर बालक व बालिका वर्ग में 4 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई।
ओपन पुरुष वर्ग में ललित सिंह ने प्रथम, पवन सिंह रेसवाल ने द्वितीय, सौरभ सिंह ने तृतीय, आयुष खानका ने चतुर्थ, मनीष पांडे ने पंचम तथा हरीश ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में अंकिता प्रथम, दीक्षा द्वितीय, प्रीति तृतीय, सरिता चतुर्थ, प्रार्थना पंचम और ललिता छठे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 जूनियर बालक वर्ग में मदन सिंह ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय, ऋषभ ने तृतीय, मयंक ने चतुर्थ, अजय ने पंचम और दीपांशु ने छठा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम, सीमा बोहरा द्वितीय, दिया तृतीय, प्रति जोशी चतुर्थ, हर्षिका पंचम तथा नैना चौड़ाकोटी छठे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, कल्पना आर्या, रचित वल्दिया, सी.एस. खोलिया, संग्राम सिंह यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हॉकी प्रशिक्षक मनीषा जोशी सहित खष्टी बोरा, दीपक, राकेश, नितिन, चेतन, अंकित नाथ एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कल्पना आर्य द्वारा मतदाता जागरूकता, नशा मुक्त भारत तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं शपथ दिलाई गई।