
Tanakpur (चम्पावत)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टनकपुर में गुरुवार को आयोजित “एक्सपर्ट टॉक” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास जैसे ज्वलंत विषयों पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व बैज अलंकरण के साथ शुरू हुआ, जिसमे माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति, उद्यान विभाग और वन निगम के अलावा स्कूल प्रबंधन और छात्राओं ने हिस्सा लिया।जिसके पश्चात विषय विशेषज्ञों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।अपने संबोधन में वक्ताओं ने छात्राओं से अपील की कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें, जल संरक्षण के प्रति सजग रहें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान में भाग लें। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। संवादात्मक शैली में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताते हुए सभी अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं और उन्हें जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें छात्राओं ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।टनकपुर क्षेत्र में शिक्षा के साथ पर्यावरण चेतना को जोड़ने की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है। कार्यक्रम की सफलता से विद्यालय परिवार उत्साहित नजर आया।इस दौरान पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव बाबूलाल यादव, सुनीता देवी, मंजू देवी, हीराकली, सुनीता देवी, प्रधानाचार्य विनीता जोशी, लक्ष्मी विष्ट, प्रभारी विनीता कुमार, रश्मि जोशी, रेनू शैल, शिवांगी भट्ट, ममता विष्ट, पुष्पा जोशी, वन निगम के हरीश पाल, पर्यवेक्षक उद्यान विभाग निर्मला जोशी के अलावा तमाम अध्यापिकाये और छात्राएं उपस्थित रहीं।


