उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता माहरा 21 फरवरी को टनकपुर में करेंगी महिला सशक्तिकरण पर संवाद

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखण्ड की चर्चित एवं सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता माहरा आगामी 21 फरवरी (शनिवार) को टनकपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महिलाओं से सीधे संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान श्वेता माहरा महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करेंगी। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर विशेष पहचान बनाने वाली 5 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन पर श्वेता माहरा प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी तथा मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी देंगी।
आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम नितिन मंगला, अलप महर एवं मयंक पंत के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।