नगर के एक निजी स्कूल के द्वारा जन जागरूकता के उद्देश्य से टनकपुर नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चौराहों पर किये गए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत, जनता ने सराहा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के द्वारा सोमवार को जन जागरूकता के उद्देश्य से टनकपुर नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चौराहों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। SEWA कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र – छात्राएं विद्यालय में एकत्रित हुए और पिथौरागढ़ चुंगी, पीलीभीत चुंगी समेत नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर जाकर “मोबाइल और सोशल मीडिया के दैनिक जीवन में दुष्प्रभाव” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाया कि मोबाइल और सोशल मीडिया की लत ने हमें किस तरह से प्रभावित किया है और मोबाइल एवं सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल के चलते न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक बीमारियां बढ़ रही हैं। विद्यालय द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम की आम जनमानस ने बहुत प्रशंसा की। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका बरखा कपूर एव रेनू जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पीतांबर भट्ट, भूपेन्द्र सिंह, पंकज बिष्ट भी उपस्थित रहे।