
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी बूम के निर्देशानुसार बस्तियां अनुभाग अधिकारी वन दरोगा महेश अधिकारी के नेतृत्व में कार्मिकों द्वारा प्रधानाचार्य श्रवण कुमार के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय बस्तिया में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यार्थियों को आगामी वन अग्नि सुरक्षा एवं मानव वन्यजीव सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया तथा वन अग्नि की स्थिति में वन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।


