
सूखीढांग (चम्पावत)। प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को बूम वन क्षेत्र के सूखीढांग अनुभाग अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वनाग्नि सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वन विभाग के कार्मिकों द्वारा छात्र-छात्राओं को वनाग्नि की रोकथाम, जंगलों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण के संबंध में विस्तृत एवं लाभकारी जानकारी प्रदान की गई।
वन विभाग द्वारा बताया गया कि वनाग्नि के दौरान सतर्कता एवं जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वनाग्नि नियंत्रण में वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस दौरान के०डी० भट्ट प्रधानाचार्य, रा०इ०का० सूखीढांग, प्रेमा बोहरा ग्राम प्रधान जौल, करिश्मा पौरी ग्राम प्रधान श्याला, जगदीश पौरी पूर्व ग्राम प्रधान श्याला, गिरीश चन्द्र जोशी वन दरोगा, महेश सिंह अधिकारी वन दरोगा, चन्द्र कुंवर बिष्ट वन दरोगा, त्रिलोक चन्द्र जोशी वन रक्षक, राजेन्द्र कुमार वन बीट अधिकारी, योगेश चन्द्र जोशी वन बीट अधिकारी,
मुकेश जोशी श्रमिक रूबी अग्रवाल अध्यापिका,महेन्द्र पाल अध्यापक, कमल राजन अध्यापक,अन्जू चन्द अध्यापिका, मोनिका तिवारी अध्यापिका, पूजा चन्द अध्यापिका के अलावा तमाम
छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए किया गया।


