श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में माघ महीने में खिचड़ी उत्सव का किया गया आयोजन

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में माघ महीने में खिचड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष कपिल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी समिति के द्वारा राधानाम के प्रचार के साथ साथ हमारी सनातनी संस्कृति को जिंदा रखना,पुराने मंदिरों का रख रखाव एवं युवाओं को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज 4 फरवरी को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थानों में से एक भारामल बाबा (खटीमा)में खिचड़ी उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा खटीमा के अन्य संभ्रांत लोग भी शामिल हुए जहां पर खिचड़ी प्रसाद के वितरण के साथ साथ राधानाम संकीर्तन भी किया गया।

भारामल बाबा मंदिर क्षेत्र में अपना विशेष स्थान रखता है जहां पर श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं। प्रकृति से घिरे मंदिर में वन्य जीवों की उपस्थिति इसे और अधिक रमणीय बनाती है। श्री राधा शरणम् समिति के द्वारा हर वर्ष नए तरह के धार्मिक आयोजन जिसमें मां शारदा की आरती, झूलन उत्सव, नौका विहार, खिचड़ी उत्सव करके क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना ली है और साथ साथ युवा पीढ़ी को भी अपने साथ जोड़ने का काम क्या है।

खिचड़ी उत्सव में समिति के महिला सदस्य शिखा गुंबर, शमा भार्गव, सारिका ढींगड़ा, हेमा ओली, अनीता ओली, के अलावा शैलेंश ढींगरा, विकास गोयल, जनार्दन ओली, लक्ष्य, अर्पित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे