
टनकपुर (चम्पावत)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं के योगदान को लेकर अंतरराष्ट्रीय दिवस पर चर्चा की गयीं ।कार्यकम में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी और अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य तथा संचालन plv अर्जुन सिंह द्वारा किया गया मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानकारी देते हुए बालिकाओं को अपने कैरियर में आगे बढ़ने की टिप्स देते हुए विज्ञान को भी एक सब्जेक्ट के रूप में चुनने का विकल्प देते हुए बताया कि रसायन विज्ञान, मानव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बायोलॉजी , मौसम विज्ञान, इंजीनियर, गणितज्ञ के क्षेत्र में अपने करियर को अपना सकते हैं पीएलवी अर्जुन सिंह ने साइंस टेक्नोलोजी, इंजीनियर,ओर मैथमेटिक्स में भागीदारी बढ़ाने और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने तथा समान अवसर प्रदान करने की जानकारी दी।पीएलवी शमशाद बानो द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर भारत के महिला शक्ति का नाम विश्व के गौरव पटल पर सुनहरे अक्षरों में लिखवाने को प्रेरित किया। Plv अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया कि देश इस वर्ष अपना 11 va संस्करण विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस मना रहा हैं , और विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र में गौरव के साथ लिखवाने वाली प्रमुख 11 महिलाएं देश के लिए मिशाल हैं।
इस दौरान न्यायालय टनकपुर के प्रशासनिक अधिकारी भरत बोहरा, विधिक विभाग की अध्यापिका रेणु, बिंदु के अलावा Plv अधिकार मित्र अर्जुन सिंह, अजय गुर्रानी, इजहार अली, अमित, बिजेंद्र अग्रवाल, प्रकाश आर्या, किरन गहतोड़ी, दीपा देवी, किरन जोशी, शमशाद बानो, राधिका अधिकारी, बबीता पुनेठा, अर्चना लोहनी, ऋतु महर, पूजा जोशी, हरिप्रिया जोशी, प्रो बोनो plv सुमन जोशी, रूमाना परवीन, सुनीता टम्टा, नीतू सुरेश उप्रेती उपस्थित रहे।


