गांधी मैदान में श्रम विभाग द्वारा दूसरे दिन भी पंजीकृत श्रमिकों को बाटी गयी सामग्री एवं किट्स, अधिकार मित्रो ने किया भरपूर सहयोग

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत )। मंगलवार को दूसरे दिन भी श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को सामान वितरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देश पर अधिकार मित्रो ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

दूसरे दिन के आयोजन श्रम विभाग के देवेश के नेतृत्व में 353 श्रमिकों को विभिन्न सामग्रीयों का वितरण किया गया। इस दौरान सभासद हसीब अहमद, दिनेश सक्सेना, वकील अंसारी पूर्व सभासद एवं मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहीं। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल,इजहार अली, बबीता पुनेठा, शमशाद बानो, प्रो बोनो plv सुमन जोशी, भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी और कमला जोशी ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।