
टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर बैराज पुल के पार तक टैक्सी बाईकों के संचालन पर व ई-रिक्शा के संचालन पर NHPC द्वारा रोक लगाई गई है,
परन्तु टैक्सी बाईकों के दुबारा संचालन हेतु पास बनाकर संचालन की जो प्रक्रिया की जा रही है, उसमें समस्त ई-रिक्शा चालक भी यह मांग करते हैं कि हमें भी पास बनाकर बैराज पुल के पार तक जाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर ई रिक्शा यूनियन मनोज गड़कोटी के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया हैं कि जो NHPC के द्वारा बैराज पुल के पार तक टैक्सी बाईक और ई-रिक्शा पर रोक लगाई गई है, वह सही है, परंतु टैक्सी बाईकों के लिये जो पास बनाकर बैराज पुल के पार तक संचालन की जो कवायत की जा रही है, इसी के तहत ई-रिक्शा वालों को भी बैराज पुल के पार तक पास बनाकर संचालन की अनुमति प्रदान की जाये। अगर यदि एक पक्ष को ध्यान में रखते हुये दूसरे पक्ष (ई-रिक्शा) की अनदेखी की जाती है, तो समस्त ई-रिक्शा चालक आन्दोलन हेतु बाध्य होंगे। इस दौरान तमाम ई रिक्शा चालक व स्वामी मौजूद रहे।


