नगर पालिका परिषद टनकपुर को मिले नवागत अधिशासी अधिकारी, पालिकाध्यक्ष ने कराया कार्यभार ग्रहण

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर में नवागत अधिशासी अधिकारी (ईओ) ऋषभ उनियाल ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपते हुए नगर विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई।कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों ने नवागत ईओ का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर ईओ ऋषभ उनियाल ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, नागरिक सुविधाओं में सुधार, पारदर्शी प्रशासन तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि नगर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय आवश्यक है। सभी सभासदों ने भी नवागत अधिकारी के साथ मिलकर नगर हित में कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।इस दौरान सभासद हसीब अहमद, वकील अहमद, चर्चित शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सब्या बाल्मीकि, वर्षा शर्मा, दिनेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि योगेश पाण्डेय के अलवा अन्य सभासद, पालिका कर्मी मौजूद रहे।