यूसीसी में उत्कृष्ट कार्य का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, उत्तराखण्ड से चयनित 5 में से 2 कार्मिक चम्पावत से

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य के लिए राज्य स्तर से चयनित मात्र पांच कार्मिकों में चम्पावत जनपद के दो कार्मिकों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। चयनित कार्मिकों में नगर पंचायत बनबसा के ईओ दीपक चंद्र तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रीता बिष्ट शामिल हैं।

यूसीसी के सफल क्रियान्वयन, जनसुविधाओं के त्वरित निस्तारण एवं शासन की मंशा के अनुरूप कार्यशैली को देखते हुए दोनों अधिकारियों का यह चयन किया गया है। उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने हेतु दिनांक 27 जनवरी को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा

।इस उपलब्धि से न केवल चम्पावत जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है, बल्कि यह अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। जिले के प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने चयनित दोनों कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।