टनकपुर मंडल में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के आगमन पर नव निर्वाचित जिले व मंडल के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर मंडल में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के आगमन पर नव निर्वाचित जिले वह मंडल के पद अधिकारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया। वरिष्ठ भाजपा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिव राज सिंह कठायत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरनसिंह मेहरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंअर के नेतृत्व में मंडल महामंत्री हरीश चंद कलोनी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता यादव, जिला मीडिया प्रभारी रुचि वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गड़कोटी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष डॉ मोहम्मद हुसैन, सुनील नरियाल, गिरीश शर्मा, राजेंद्र सिंह,मजीद हुसैन आदि मौजूद रहे!