
टनकपुर (चम्पावत)। राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की नगर एवं ग्रामीण इकाइयों ने एकजुट होकर व्यापक स्तर पर अपने अपने क्षेत्रो में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के कुशल निर्देशन में अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों, मार्गों, एवं आवासीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। समिति के सदस्यों, महिला शक्ति ने हाथों में झाड़ू लेकर न केवल गंदगी हटाई, बल्कि आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण संभव है और माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस दौरान सुनीता सक्सेना, गोदावरी देवी, कविता कोहली, कलावती देवी, सरिता देवी, कमला देवी, शीतल देवी, गीता देवी, नीतू देवी, अनीता देवी, कुमारी माधुरी, कुमारी दिया और दीपक चंद्र आदि मौजूद रहे।


