संत गुरु रविदास जयंती” के अवसर पर “युवा शक्ति नशे से रहे दूर, खेल जगत में बढ़ाये अपनी प्रतिभा” थीम पर वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में संत गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसका शीर्षक था “आज की युवा शक्ति नशे से रहे दूर और खेल के जगत में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएं”। जिसे अपना शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास कर सफलता की ऊंचाई पर कैसे पहुंचे” इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रावास बॉक्सिंग और एथलेटिक्स के लगभग 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इसका शुभारंभ स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा के द्वारा किया गया। जिसमें बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, आकाशदीप, दीपक, राकेश आदि उपस्थित रहे।