
टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर के अधिशासी अधिकारी के पद पर ऋषभ उनियाल तैनाती हुई है। शहरी विकास विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रभारी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के पद पर तैनात ऋषभ उनियाल को टनकपुर का नया अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।
बताते चले इससे पूर्व शहरी विकास विभाग ने 19 जनवरी को पूजा आर्य को टनकपुर का अधिशाषी अधिकारी बनाया था, लेकिन 18 दिनों तक उन्हें चार्ज न दिया जाना चर्चाओ में रहा, सभासदो ने भी उनको चार्ज देने की मांग को लेकर चेयरमेन को सम्बोधित पत्र भी सौपा, लेकिन इसके विपरीत 18 दिनों बाद शहरी विकास विभाग ने ऋषभ उनियाल को नगर पालिका ईओ का दायित्व सौपा हैं।


