धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की प्रखर आवाज साध्वी प्राची का टनकपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की प्रखर वक्ता साध्वी प्राची का टनकपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचार और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।

स्वागतकर्ताओ ने कहा साध्वी प्राची के आगमन से टनकपुर की पावन भूमि गौरवान्वित हुई।ऐसे विचारशील एवं कर्मयोगी संतों का सान्निध्य समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका मार्गदर्शन हम सभी को राष्ट्र एवं धर्म सेवा के पथ पर सदैव प्रेरित करता रहे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बिष्ट, जिला मंत्री (OBC मोर्चा) दीपक सक्सेना, जिला मंत्री हंसा जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी, ग्राम प्रधान ललित सिंह, राधिका चंद, कुमुद जोशी, विनोद गढ़कोटी, सुनील नरियाल, हरीश जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एबीवीपी नगर मंत्री सनी यादव, बजरंग दल के कार्यकर्ता सोनू सक्सेना, सत्यम, राहुल, विनीत, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।