राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा चंपावत ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। गुरुवार को अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चंपावत ने विभिन्न घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया। परिषद की प्रमुख मांगों में ACP की पूर्ववत व्यवस्था 10,16,26 करने, पुरानी पेंशन, SGHS में आ रही विसंगतियों को दूर करने, वाहन भत्ता, राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र की भांति मकान किराया भत्ता अनुमन्य करना आदि हैं। परिषद के स्पष्ट किया कि मांगे पूरी न होने पर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को तृतीय चरण में राजधानी देहरादून में प्रदेश स्तरीय धरने का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में अशोक फर्त्याल जनपदीय सचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, तपन गड़कोटी जिला अध्यक्ष VDO संघ, पंकज मेहरा, प्रवीण भट्ट, नारायण कार्की, दीपक टम्टा, गणेश गड़िया, शिवांशु वर्मा जिला अध्यक्ष VPDO संघ, अशोक बिष्ट, ललित मोहन पांडे, अनिरुद्ध पुनेठा, योगेश पांडे, मिनिस्टीरियल फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन ओली एवं लोकेश जोशी मीडिया प्रभारी EMOA चंपावत सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।