भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट चौहान का टनकपुर में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चौहान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार टनकपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया। शहर में प्रवेश करते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं से उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया।

इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट चौहान ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और उत्तराखंड में भाजपा को मिशन–2027 में प्रचंड विजय दिलाने के लिए महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा और पार्टी संगठन की एकजुटता देखने को मिली। उपस्थित नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, वरिष्ठ नेत्री हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री रश्मि, कुमाऊं संयोजक विनीत, अंजू, पूर्व चेयरमेन हर्षवर्धन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहताश अग्रवाल, पूर्व प्रमुख बहादुरसिंह, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विद्या जुकरिया, रीता कलखुड़िया, अनीता यादव, हंसा जोशी, मधु, बबीता, ममता, कोमल, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती चंद, सुनीता मुरारी, मनोरमा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों में भाजपा की विजय के संकल्प के साथ किया गया।