
टनकपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनमानस को जागरूक करना एवं पीड़ितों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना रहा।
न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी के मुख्य आतिथ्य एवं पीएलवी अर्जुन सिंह महर व बिजेंद्र अग्रवाल के संयुक्त संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर कोई अंत नहीं, बल्कि समय रहते पहचान और सही उपचार से इस बीमारी को हराया जा सकता है।उन्होंने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने, नियमित जांच कराने और सकारात्मक सोच के साथ उपचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चिकित्सकों द्वारा भी कैंसर से बचाव, सही जीवनशैली, समय पर जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि जागरूकता ही इस बीमारी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
इस अवसर पर अस्पताल में उपचाररत कैंसर योद्धाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कैंसर पीड़ितों के साहस, संघर्ष और जज्बे को देखकर उपस्थित जनसमूह भावुक हो उठा। सभी ने उनके हौसले को सलाम करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होकर लड़ने की आवश्यकता है।
इस दौरान डॉ प्रभा जोशी, डॉ ललित मोहन रखोलिया, डॉ मो0 उमर, डॉ जितेंद्र जोशी, डॉ ज्ञानेश्वर यादव, डॉ दीप्ति जोशी, डॉ सारिका बत्रा, डॉ रश्मि कूट, कैंसर योद्धा अतिकुर्रहमान, गीता अग्रवाल, शमशाद बानो, वरिष्ठ व्यापारी रोहताश अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, एएनएम सपना कंबोज (टीकाकरण प्रमुख),सौरभ पांडे ,प्रियंकाr नेगी,नीतू महर,मोहित गरकोटी,योगेश आर्य,पंकज राठौर,अजय शुक्ला,जगदीश कुंवर,महेश भट्ट,प्रभात कुमारके अलावा पीएलवी अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, अजय गुरूरानी इजहार अली, हरीश चंद गौड, किरन गहतोड़ी, दीपा देवी, शमशाद बानो, बबीता पुनेठा, सोनी सिंह, अर्चना लोहनी, पूजा जोशी, हरिप्रिया जोशी, रीता कनोजिया, राधिका अधिकारी, सोनी जहां, ऋतु महर, प्रकाश आर्या, प्रियंका पचोली, प्रकाश चंद, राजेंद्र प्रसाद एवं प्रो बोनो पीएलवी सुमन जोशी, रूमाना परवीन, एलिश, सुनीता टम्टा उपस्थित रहे।


