टैक्सी यूनियन नें सटल सेवा के नाम पर टैक्सी संचालन टेंडर प्रक्रिया का किया विरोध, टेंडर प्रक्रिया निरस्त की उठी मांग, जिला पंचायत के विरुद्ध जमकर करी नारेबाजी, आत्मदाह की दी चेतावनी

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरि मेले में ठुलीगाड़ से भेरब मंदिर के बीच टैक्सी संचालन में टेंडर प्रक्रिया को लेकर इस वर्ष भी विवाद उत्पन्न हो गया है, जिलापंचायत द्वारा सटल सेवा के नाम पर टेंडर प्रक्रिया किये जाने से पूर्णागिरि यूनियन के टैक्सी स्वामी भड़क उठे। जिसके चलते उन्होंने टनकपुर तहसील के प्रांगण में जिला पंचायत के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। जिसके बाद बनबसा में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में पहुंचकर टैक्सी स्वामियों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार को टेंडर प्रक्रिया निरस्त किए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा। जिलाधिकारी ने कहा सभी पक्षो को लेकर मेले का संचालन किया जाएगा। टैक्सी यूनियन, जिला पंचायत और प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक में सम्मानजनक हल निकाला जाएगा।
उल्लेखनीय हैं कि पिछले वर्ष 2025 में माँ पूर्णागिरि मेले में जिलापंचायत द्वारा सटल सेवा के नाम पर किये गए टेंडर को निरस्त कराने के लिए टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नें उच्च न्यायलय की शरण ली थी, जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा टैक्सी वाहनों का बिना रोक टोक के संचालन किये जाने और टेंडर के नाम पर अतिरिक्त शुल्क टैक्सी वाहनों से वसूलने पर रोक लगाते हुए टेंडर स्थगित किये जाने के आदेश जारी किये गए थे। वहीं एक बार फिर इस वर्ष माँ पूर्णागिरि मेले में जिला पंचायत द्वारा किये जा रहे सटल सेवा के अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार नें जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे हैं टेंडर को टैक्सी वाहन स्वामियों का शोषण बताते हुए भावुक होकर आत्मदाह की चेतावनी दी।
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार नें जिला पंचायत पर आरोप लगाते हुए बताया कि टैक्सी वाहनों द्वारा रोड टैक्स जमा किये जाने के बावजूद भी जिलापंचायत द्वारा पूर्णागिरि मेले में ठुलीगाड़ से भेरब मंदिर चलनें वाले वाहनों से टेंडर के नाम पर अवैध वसूली किये जाने की प्रक्रिया की जा रही है। जबकि उक्त मार्ग लोक निर्माण विभाग का है, उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिला पंचायत द्वारा किये गए सटल सेवा टेंडर पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगा दी गई थी। वहीं अब इस वर्ष फिर जिला पंचायत नें टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है, जिससे टैक्सी स्वामियों का शोषण होना तय है। टैक्सी स्वामियों नें टेंडर का विरोध जताते हुए सटल सेवा टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किये जाने की मांग उठाई है, यूनियन अध्यक्ष नें भावुक होकर मांग पूरी ना होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी हैं ।