
टनकपुर। नेताजी सुभाष लोकसेवा समिति के तत्वावधान में कुंवर जंगबहादुर चन्द सरस्वती शिशु मन्दिर में नेताजी का जन्मदिन (पराक्रम दिवस)धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर नेताजी के चित्र पर तिलक कर उन्हें पुष्प भैंट किए,
इस अवसर समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शास्त्री ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक कान्ति बल्लभ जोशी ने किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर परिहार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वहीं इससे पूर्व कल शुक्रवार को विद्यारंभ संस्कार समारोह संपन्न हुआ.
जिसके तहत विद्यालय में बसन्त पंचमी, विद्यारंभ संस्कार भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।
जिसमें समस्त भैया बहिन, अभिभावक, विद्यालय परिवार एवं विद्यालय के पूर्व छात्र अंकुर टंडन, विद्यालय प्रबंध समिति सपरिवार उपस्थित रहें।नन्हें -नन्हें भैया बहिनों एवं सभी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दी गयी।



