
चम्पावत। प्रभागीय वनाधिकारी / उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में बुधवार को बूम वन क्षेत्र के सूखीढांग अनुभाग अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरा में वनाग्नि सुरक्षा / नियंत्रण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में प्रधानाचार्या एवं अनुभाग अधिकारी सूखीढांग द्वारा वनाग्नि के गंभीर दुष्परिणामों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा वनाग्नि नियंत्रण, वनाग्नि की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश करने तथा सभी को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। वनाग्नि काल में वनाग्नि नियंत्रण में वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया गया।इस दौरान सरस्वती देवी, ग्राम प्रधान धूरा, आराधना कन्याल, प्रधानाचार्या रा०उ०मा०वि० धूरा, गिरीश चन्द्र जोशी, वन दरोगा, राजेन्द्र कुमार, वन बीट अधिकारी, गौरव, वन बीट अधिकारी, महेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धूरा, महिपाल सिंह, सहा०अ०, जीवन सिंह, सहा०अ०, दिनेश चन्द्र, सहा०अ०, अजीत कुमार, सहा०अ०, उमेश सकलानी, सहा०अ०, जानकी खाती सहा अध्यापिका सहित विद्यालीय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


