
टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा चम्पावत के द्वारा आयोजित केन्द्रीय बजट 2026-27 श्रमिक संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मुवस्शिर अली गोलू की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
बजट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री संदीप बाजवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केन्द्रीय बजट को लेकर मुख्य वक्ता द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, जिलाउपाध्यक्ष अब्दुल माजीद सिद्दीकी, श्री सहील नसीब हुसैन, अब्दुल कादिर, ज़िला महामंत्री शादाब अंसारी, ज़िला मंत्री श्री हसनैन रज़ा, सन्नो बेगम, ज़िला कोषाध्यक्ष समीर मलिक, ज़िला सोशल मीडिया संयोजक एन रिज़वान, ज़िला मीडिया संयोजक नजीर हुसैन, सह संयोजक मोहम्मद उस्मान, जिला आई टी संयोजक कमर (गुड्डन), नदीम खान, सैफ अली, इसरार अली, श्री अबरार अली सहित मातृ शक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


