
टनकपुर (चम्पावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी एवम् उपप्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में शारदा वन क्षेत्र अधिकारी सुनील शर्मा द्वारा वनाग्नि काल 2026 के अंतर्गत वनाग्नि की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। दिनांक 08 फरवरी 2026 को ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता आयोजन को जन-प्रिय एवं रोचक स्वरूप देने के लिए स्थानीय नुक्कड़ नाटक टीम को आमंत्रित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज द्वारा उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत करते हुए वनों के महत्व, वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान तथा वनाग्नि की रोकथाम हेतु अपनाए जाने वाले सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।तत्पश्चात नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा वनाग्नि रोकथाम एवं मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण विषयों पर आधारित दो अलग-अलग नुक्कड़ नाटकों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वनाग्नि के कारणों, उससे होने वाले दुष्परिणामों तथा रोकथाम में जनसहभागिता की भूमिका को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान आमबाग तथा ग्राम प्रधान बस्तियां द्वारा भी ग्रामीणों से वनाग्नि रोकथाम में वन विभाग को पूर्ण सहयोग देने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।


