रक्षा बंधन कार्यक्रम में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भाव

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत) । नगर की एक निजी वाटिका में राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित सिंह नायक एवं उनकी टीम के नेतृत्व में भव्य रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनों ने पहुंचकर सुमित सिंह नायक सहित उनकी टीम के सदस्यों की कलाई पर राखी बांधी और प्रेम, स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।बहनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम का माहौल भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और आत्मीयता से सराबोर रहा। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सुमित सिंह नायक ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, सम्मान और विश्वास के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र सिंह राजू, सनी यादव, विकास आर्य, दीपक पांडे, मिलन सहित सुमित सिंह नायक की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में दियांशु, वश, निवेश, संजू, नीतू, सोनी, कोमल, प्रियंका, रिया, अंकिता, कुमकुम, उमा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं बहनें मौजूद रहीं। भाई-बहन के प्रेम, सम्मान, विश्वास और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला यह कार्यक्रम उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।