ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक एवं पूर्व अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी हुए सेवानिवृत्त, दी गयीं भावभीनी विदाई, टनकपुर में दबंग और ईमानदार ईओ का रहा कार्यकाल

खबर शेयर करें 👉


चम्पावत/टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर के पूर्व अधिशासी अधिकारी एवं उद्यान विभाग में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रहे भूपेंद्र प्रकाश जोशी के सेवानिवृत्त होने पर विकास भवन में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आपको बता दें भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने वर्ष 1989 में उद्यान विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। उन्होंने जनपद चमोली से अपने कार्यकाल की शुरुआत की और इसके बाद पिथौरागढ़ तथा चम्पावत में भी अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2021 में शासन द्वारा उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्होंने चम्पावत, गरुड़ एवं टनकपुर नगर पालिका में लगभग तीन वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नगर पालिकाओं में अनेक विकास एवं सौंदर्याकरण कार्य कराए। इनमें स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, इंटरलॉक टाइल्स का निर्माण, चौराहों का सौंदर्याकरण, कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करना शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ आपदा के दौरान स्वयं वार्ड और बस्तियों में जाकर निरीक्षण किया और नगरवासियों को हर संभव सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई। टनकपुर नगर पालिका में उन्हें एक तेजतर्रार एवं ईमानदार अधिशासी अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। यूनिफॉर्म सिविल कोड के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने राजनीतिक दबावों के बावजूद ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए कई चुनौतियों का सामना किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टनकपुर नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी के तौर पर उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जायेगा। जिन्होंने बिना किसी दबाव के नगर के विकास और सौंदर्गीकरण को प्राथमिकता दी।
विकास भवन में आयोजित विदाई समारोह में उनकी धर्मपत्नी ममता जोशी, डॉ. धीरज गहतोड़ी, रुपाली जोशी भट्ट, पंकज जोशी, आद्रीका, यचित, डॉ. गंगादत्त गहतोड़ी, भगवती गहतोड़ी, भुवन चंद्र जोशी, विनोद मेलरानी, विपिन पांडे, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।