
टनकपुर (चम्पावत) – आज दयानन्द इण्टर कॉलेज में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के पश्चात सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं कई देशभक्ति गीत गाये । इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में एक भव्य ‘प्रभात फेरी’ निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। प्राथमिक व माध्यमिक वर्ग के बच्चों ने देशभक्ति गीतों, समूहों में नृत्य और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भावुक नाटक प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री रवीना जी एवं योगिता जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम समारोह में अध्यक्ष श्री शेर सिंह प्रजापति जी, मुख्य अतिथि श्री गंगा गिरी गोस्वामी जी,एवं विशिष्ट अतिथि श्री श्यामदेव आर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री मनुश्रवा आर्य जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा—” *आज़ादी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। हमारे महान देशभक्तों ने हमें जो आज़ाद भारत सौंपा है, उसे आगे ले जाना आज की युवा पीढ़ी का कर्तव्य है। बच्चे केवल मन लगाकर पढ़ाई ही न करें, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, पर्यावरण की रक्षा और समाज में सच्चाई का रास्ता अपनाएं।”* अतिथियों ने अपने संबोधन में शहीदों की गाथाएं सुनाकर बच्चों में देशभक्ति का जज़्बा भरा। कार्यक्रम समारोह के अंत में प्रबंधक महोदय जी ने सभी उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


