राष्ट्रीय परीक्षा में टनकपुर का परचम, अंकित भट्ट ने प्रदेश में 31 वां स्थान किया हासिल

खबर शेयर करें 👉

राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के होनहार छात्र अंकित भट्ट ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा में अंकित ने 91.25 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में 31वां स्थान हासिल किया।अंकित की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें ₹2500 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह परीक्षा 1 फरवरी 2026 को महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।परीक्षा के सफल संचालन में नोडल अधिकारी डॉ. अब्दुल शाहिद खान के नेतृत्व में समिति के सदस्य डॉ. सुषमा मक्कड़, डॉ. विमल जोशी, डॉ. होशियार सिंह एवं डॉ. मीनाक्षी जोशी ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने अंकित भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और लगन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अंकित भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।