
टनकपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर टनकपुर में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को “मोहब्बत का शरबत” नाम दिया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन को शरबत वितरित कर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं तथा देश के करोड़ों युवाओं की उम्मीद बने हुए हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी दीपू तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रिया रावत, युवा नेता सूरज मिश्रा, रूपेश सक्सेना, पूर्व प्रधान सतीश पांडे सहित करण सिंह, नितिन, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ गिरी, संजय, शिवम, अर्जुन, श्याम प्रजापति, कमल राणा, गुड्डू, अबरार, इरशाद, फैशल, पान सिंह एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी सहयोगियों एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


