देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आधे दिन का कार्य बहिष्कार जारी, कल से होगा क्रमिक अनशन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 07 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को आधे दिन का कार्य बहिष्कार जारी रहा । संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की होगी। संघ ने कहा शुक्रवार से आंदोलन का अगला चरण शुरू होगा, जिसके तहत क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा।इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि, शाखा उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, शाखा संगठन मंत्री वित्रा देवी, शाखा प्रचार मंत्री रितिक वाल्मीकि के अलावा सोमपाल वाल्मीकि, छत्रपाल वाल्मीकि, राजेन्द्र कुमार वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, नरोत्तम वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, शक्ति वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, कुसमा देवी, सुशीला देवी, नन्ही देवी, प्रेमपाल वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, मधुसूदन वाल्मीकि, रामरतन वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, चंदन वाल्मीकि के सहित तमाम लोग मौजूद रहे।