
टनकपुर (चम्पावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार महिला मोर्चा द्वारा “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन टनकपुर में किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जिला चम्पावत महिला मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में किया गया। टनकपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी ने की।इस अवसर पर अल्मोड़ा जिले की सह प्रभारी माला सौन, पिथौरागढ़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव, कोमल गिरी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम में कम तेल के उपयोग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा परिवार एवं समाज में पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक कर “स्वस्थ भारत” के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


