देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ज्ञापन एवं जन आक्रोश रैली आयोजित

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत) मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत नगर पंचायत बनबसा में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसके उपरांत कर्मचारियों द्वारा नगर के मुख्य बाजार में जन आक्रोश रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया।सभी कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में एकजुट होकर आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लेते हुए स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों की जायज़ मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री अरुण वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष राजन सहित शिवम, राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल, सुनील, अर्जुन, निखिल, राजा, सोनू, सानू, लक्ष्मी, सोनी, मिथिलेश, नीलम, कमलेश, अभिषेक, विक्की, सौरव, सौरव वाल्मीकि, अमरपाल, रजत वाल्मीकि, नरेश विश्वकर्मा एवं मुकेश सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।