आवारा गौवंशीय दुर्घटनाओ का बन रहे है सबब – टनकपुर बनबसा हाइवे पर गाय से टकराई स्कूटी, माँ बेटी घायल, अस्पताल में उपचार जारी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चंपावत)। हाइवे पर आवारा घूमते जानवर हादसे का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को एक शिक्षिका की स्कूटी एक गाय से टकरा गई। हादसे में शिक्षिका और उसकी पुत्री गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। दोनों का उप जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लू माउंटेन स्कूल की शिक्षिका वन्दना चौहान (35) पत्नी सोनू चौहान स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी आठ वर्षीया पुत्री सावनी के साथ स्कूटी में घर जा रही थी कि टनकपुर-बनबसा हाइवे पर उनकी स्कूटी सड़क में अचानक आई गाय से टकरा गई। हादसे में शिक्षिका और उसकी पुत्री बुरी तरह चोटिल हो गए।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉ मानवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि शिक्षिका के सिर और पांव में गंभीर चोट है जबकि उसकी पुत्री के हाथ की कोहनियों और जांघ में चोट आई है। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।