हर-हर महादेव के जयकारों के साथ 50 शिवभक्तों का चौथा दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के अगले पड़ाव के लिए हुआ रवाना, पालिकाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा के चौथे दल में शामिल 50 शिवभक्तों को नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया।इस अवसर पर लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवभक्तो के साथ बेल का पौधा टीआरसी परिसर मे रोपित किया। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।यात्रा पर निकले शिवभक्तों ने टनकपुर में मिले आत्मीय एवं अभूतपूर्व स्वागत के लिए स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह स्वागत उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। इसी के साथ श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।बताते चलें “हर-हर महादेव के जयघोष और श्रद्धा-भक्ति के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच शिवभक्त अगले पड़ाव के लिए रवाना तो हुए। लेकिन टनकपुर की आत्मीय मेहमाननवाज़ी और सांस्कृतिक विरासत की छाप श्रद्धालुओं के हृदय में अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ गई।”इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, विवेक कुमार, बद्री राम, अवनीश कुमार, महेश कुमार, सूरज कुमार, अर्जुन राणा, बलवंत कुमार, संदीप आर्या, सुन्दर लाल, हुकम बोरा, महेश राम, पप्पू लाल सरिता देवी के अलावा लायन्स क्लब अध्यक्ष रचित मेहरोत्रा, राजीव आर्य, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुनीत शारदा, दीपक छतवाल, संजय छतवाल, दीपक जैन, गौरव अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।