शारदा घाट पर जल पुलिस की तत्परता, दो श्रद्धालुओं की जान बचाई, माँ पूर्णागिरी के दर्शनों कों आये तीर्थयात्रियों संग हुआ हादसा।

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ शारदा घाट पर अलग-अलग समय पर हुए हादसों में उत्तराखंड जल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो युवकों की जान बचा ली।पहली घटना में लखनऊ निवासी 18 वर्षीय शिवा पुत्र बाबूलाल शारदा नदी में स्नान करते समय तेज बहाव में बहकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद जल पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिवा को सकुशल बाहर निकाल लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस बचाव अभियान में रविंद्र कुमार पहलवान, कपूर राणा, जावेद खान, राकेश गिरी, सतीश राणा, दीपचंद एवं PRD जवान सूरज शर्मा शामिल रहे।वहीं दूसरी घटना में बदायूं जनपद के दक्ष पुत्र नीरज शारदा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। जल पुलिस गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दक्ष को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रविंद्र कुमार पहलवान, PRD जवान सूरज शर्मा, मुकेश राणा, दीपचंद, राकेश गिरी और जावेद खान की अहम भूमिका रही।स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने जल पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।