वन महोत्सव 2026 का शुभारंभ, सूखीढांग में चला वृहद पौधरोपण अभियान

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। वन महोत्सव 2026 के अवसर पर बुधवार को बूम वन क्षेत्र के सूखीढांग अनुभाग में वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार वन पंचायत सूखीढांग तथा कुमौड़ मंडल विकास निगम पार्क में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के अध्यक्ष ने की। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, वन पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वनों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर वन पंचायत सरपंच ममता देवी, वन दरोगा गिरीश चन्द्र जोशी, वन बीट अधिकारी लालमणि जोशी, राजेन्द्र कुमार, संजय सिंह सहित डीएलएसए के अधिकार मित्र, वन पंचायत सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।