
बनबसा। रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के शताब्दी वर्ष जयंती कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड नंबर 7, नगर पंचायत बनबसा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बनबसा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रमोद रत्नाकर, सतीश सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष अमन कुमार, अर्जुन कश्यप, तेज राम, सोशल मीडिया संयोजक राहुल कश्यप, आकाश, करन, सागर, मुरारी लाल, हिमांशु सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बताए राष्ट्रसेवा, एकता एवं अखंडता के मार्ग पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


