सावन के पहले सोमवार से श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा माँ शारदा आरती की बनबसा मे होंगी फिर शुरुआत

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के तत्वाधान में हर वर्ष सावन माह में होने वाली माँ शारदा आरती की शुरुआत सावन के प्रथम सोमवार 20 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही है। श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा नदियों के घाटों की साफ सफाई एवं राधा नाम प्रचार के लिए की जानी वाली माँ शारदा की आरती इस वर्ष अपने 12 वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। समिति प्रमुख कपिल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा प्रयास राधानाम के प्रचार के माध्यम से युवा पीढ़ी को राधानाम के साथ जोड़कर सामाजिक बुराइयों नशा आदि से दूर करना है क्योंकि जिस समाज का युवा स्वस्थ शरीर एवं विचार वाला होगा वह समाज हर तरह से प्रगति करेगा। कपिल भार्गव ने बताया कि क्षेत्र की जनता के साथ साथ आस पास के क्षेत्रों से भी लोग इस आरती में शामिल होने बनबसा आते है और वर्ष भर इस अविस्मरणीय आयोजन का इंतजार करते है। समिति का प्रयास अधिक से अधिक लोगों को राधानाम से जोड़ना है जिसके लिए वर्षभर समिति के द्वारा विभिन्न शहरों में राधानाम के आयोजन से जेलों, नशा मुक्ति केंद्रों, अनाथालयों में जाकर राधानाम का प्रचार किया जाता है इसके साथ साथ हर वर्ष 40 दिनों तक लगातार हनुमान चालीसा का पाठ 40 घरों में किया जाता है।