जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने बनबसा में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) द्वारा सोमवार को ए.बी.सी. अल्मा मेटर विद्यालय परिसर, बनबसा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, हंसा जोशी, उपाध्यक्ष सूरज भारद्वाज, कल्पना चंद, भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, प्रीतम सिंह, गीता सती, महेश पाठक, उमाशंकर भट्ट सहित ए.बी.सी. अल्मा मेटर विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला भट्ट, शिक्षिका सरस्वती तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।