मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन में बढ़ोतरी किये जाने हेतु चेयरमेन और ईओ को सम्बोधित ज्ञापन सौपा

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर के नेतृत्व में मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन में बढ़ोतरी किये जाने की मांग को लेकर चेयरमेन, ईओ और सभासदो को सम्बोधित ज्ञापन अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी को सौपा।ज्ञापन के मुताबिक नगर निगम देहरादून एवं नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी की तर्ज पर वेतन में बढ़ोतरी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। भारत सस्कार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा अधिसूचना सं० एस.ओ. 190 (ई) के अंतर्गत कामगारों के मूल्य सूचकांक जारी कर दरों में संशोधन करते हुए 805 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। इस संबंध में दिनांक 06 फरवरी 2026 को नगर निगम में कार्यस्त आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि किये जाने का अनुरोध किया गया था, तत्पश्चात, उत्तराखण्ड के मुख्यालय नगर निगम देहरादून में दिनांक 29 अप्रेल को आयोजित बोर्ड बैठक में मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन को उपरोक्त श्रम मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप 805 रूपये प्रतिदिन किये जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। जिसे नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में रखते हुए कार्यरत मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं आउटसोर्स एवं समस्त कर्मचारियों के वेतन को 805 रुपए प्रतिदिन किए जाने का प्रस्ताव पारित कर लागू किया जाये।इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल, सचिन, अभिषेक, राजा वाल्मीकि, राजन, सौरभ अभिषेक, अमरपाल, सुनील, अर्जुन, नीरज, नंदलाल, मुकेश, महेंद्र पाल, निखिल, सानू, सोनी, मिथिलेश, नीलम, कमलेश, रजत, विक्की, शिवम, सचिन, राजाराम, नरेश विश्वकर्मा सहित तमाम पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।