दयानन्द इंटर कालेज में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का किया गया आयोजन, 45 मरीजों का किया उपचार

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। दयानंद इण्टर कॉलेज में निरंजना हेल्थ केयर खटीमा की ओर से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में 45 मरीजों की नेत्र जाँच कर दवा एवं चश्में वितरित किये गये। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जाँच निःशुल्क की गई । कैम्प में डा. निशा बाठला एवं उनकी टीम में ऑप्टोमेट्रिस्ट विशाल गंगवार, स्टाफ नर्स रेनू , धीरज कुमार, विपिन कुमार, राजेश, विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य आदि ने सहयोग किया ।