
Tanakpur | ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में उत्तराखंड नेत्र चिकित्सालय के डॉ. जी. बी. बिष्ट (M.B.B.S., D.O.M.S.) द्वारा एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाएं, आई ड्रॉप, एवं चश्मों का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से चयनित मरीजों को आगे उपचार हेतु खटीमा स्थित उत्तराखंड नेत्र चिकित्सालय भेजा गया, जहां कुछ मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन भी किए गए।इस शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान शहाना खातून एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के पी.एल.वी. सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित आयोजित किया गया,शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया। लोगों को डॉक्टर की पर्ची से दवा लेने, मेडिकल स्टोर से पक्का बिल लेने, एक्सपायरी दवा जांचने तथा जन औषधि केंद्र से जेनरिक दवाएं लेने की सलाह दी गई।
बताया गया कि जेनरिक दवाएं किफायती, विश्वसनीय एवं एफ.डी.ए. से अनुमोदित होती हैं।कुल 15 मरीजों को खटीमा उपचार हेतु ले जाया गया, जिनमें से 6 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। पी.एल.वी. टीम द्वारा मरीजों की पर्ची बनवाने, जांच, दवा दिलवाने, वाहन व्यवस्था, अस्पताल पहुंचाने एवं वापस लाने तक पूरा सहयोग किया गया।सहयोगी टीम में PLV अधिकार मित्र इजहार अली, विजेंद्र अग्रवाल, शमशाद बानो, हरीश चंद गौड, प्रो बोनो PLV सुमन जोशी मौजूद रहीं।

