
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को शारदा स्नान घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान के दौरान 10 वर्षीय बालक अरुण पुत्र राम अवतार, निवासी घसियारा मंडी, कोतवाली टनकपुर, तेज बहाव में बह गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद उत्तराखंड पुलिस व तैराक दल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया और बालक को सकुशल बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई।रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल कपूर राणा, कांस्टेबल जावेद खान, कांस्टेबल अर्जुन भंडारी, कांस्टेबल सतीश राणा, गोताखोर रविंद्र सिंह एवं पीआरडी जवान सूरज शर्मा शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और बचाव दल की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


