टनकपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक टनकपुर में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद, दिनेश पंत महामंत्री सेवानिवृत साथी मोहन भंडारी, अनुराग नौटियाल, जगमोहन, गोपाल, नमन शर्मा राजेंद्र बिष्ट , भूपाल सिंह बिष्ट, कैलाश मुरारी सूरज भान ,श्याम सिंह के साथ साथ परिवहन निगम के पूरे प्रदेश के शाखा अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे जिसमें परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया और निगम को मजबूत बनाने के संबंध मै रणनीति बनाई, ताकि परिवहन निगम को आगे सफलता के साथ संचालित किया जा सके। मुख्य मांगो में परिवहन निगम मैं ऑफ रोड बसों को ऑन रोड करना , कर्मचारियों के वेतन , निगम के कर्मचारियों को नियमितीकरण करने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम और कठोर प्रयास के क्रियान्वयन पर ठोस बल दिया गया, अधिकारियों की परिवहन निगम के प्रति उदासीन प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई परिवहन निगम में कल पुर्जों की जॉच किये जाने के साथ ही अन्य सभी मुद्दों पर विवेचना की गई ।