मेला क्षेत्र में अग्निकांड : फायर टीम ने दिखाई बहादुरी, घंटों की मेहनत के बाद आग पर पाय काबू, लगभग आधा दर्जन दुकाने जल कर स्वाहा, लाखों का हुआ नुकसान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। मेला क्षेत्र के पुरानी टंकी क्षेत्र में भीषण आग पर फायर यूनिट ने बमुश्किल काबू पाकर कई अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया, गनीमत रही यूनिट की सतर्कता से कोई जनहानि की घटना सामने नहीं आयी। मंगलवार /बुधवार की रात lलगभग 02:27 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को वार्ड नंबर-01 पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकानों में लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर यूनिट द्वारा तत्काल MFE से पंपिंग कर एक होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया गया! इसके उपरांत मिनी हाई प्रेशर पंप एवं होज रील की सहायता से लगातार कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड मे रुचि वर्मा पत्नी वरुण वर्मा – कॉस्मेटिक दुकान, सतपाल सिंह पुत्र राजेश पाल – कॉस्मेटिक दुकान, देवेंद्र पुत्र सीताराम – चश्मा एवं बेल्ट दुकान, करन पुत्र देवेंद्र कुमार – बैग एवं पायदान दुकान, रामप्रकाश पुत्र मैखु लाल – कॉस्मेटिक दुकान और श्याम पुत्र मैखु लाल – कॉस्मेटिक दुकान जल कर ख़ाक हो गयीं फायर यूनिट टीम मे FSSO अमर सिंह अधिकारी,LFM मनोज कुमार, संतोष जोशी, DVR कृष्ण सिंह, श्याम सिंह,FM दलबीर सिंह, देवेंद्र अधिकारी FM भावना पंत और नीलम रावत मौजूद रहे।